ABOUT
वर्चुअल स्कूल ऑफ वैदिक संस्कृत एक ऐसा ऑनलाइन मंच है जहाँ हम प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से आप तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य वैदिक संस्कृत, वेद, उपनिषद् से सम्बन्धित प्रमाणिक एवं उपयोगी तथा सरल जानकारी प्रदान करना है। इस मंच पर आप पाएँगे आर्ष एवं वैज्ञानिक दृष्टि से वेदों का अध्ययन जिसके अन्तर्गत आदिदैविक, आदिभौतिक और आध्यात्मिक तीनों प्रकार के अर्थ, उच्चारण एवं व्याख्या सम्मिलित है। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के मंत्रों में उपलब्ध सन्दर्भो की प्रासंगिकता के आधार पर धार्मिक, सांस्कृतिक और वैदिक जीवन पद्धति, यज्ञ, संस्कार, मन्त्रजप, कर्मकाण्ड आदि के विषयों में सत्र का संचालन छात्रों एवं जिज्ञासुओं के लिए नियमित रूप से किया जाता है। हमारा यह प्रयास है कि वैदिक संस्कृत का समृद्ध ज्ञान केवल विद्वानों तक सीमित न रहे, अपितु विद्यार्थी, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, जिज्ञासुओं गृहिणिओं एवं समाज के प्रत्येक जन-जन तक सहज एवं सरल भाषा और शैली में पहुँचे, वेदोक्त सारगर्भित विषयों से समाज परिचित हो, घर घर में वेदवाणी गुञ्जायमान हो ऐसी संकल्पनाओं के साथ इस कार्य का शुभारम्भ किया गया है।
वेदाः प्रसरन्तु। ज्ञानं विकसतु। संस्कृतं जीवतु।
Meet Our Team
डॉ. मदन मोहन तिवारी
संस्थापक – वर्चुअल स्कूल ऑफ वैदिक संस्कृत
एम .ए. (संस्कृत) बी .एच. यू. आचार्य (शुक्लयजुर्वेद ) एस. एस. वि. वि. वाराणसी
शिक्षाचार्य(स्नातकोत्तरोत्तर) श्रीलाल बहादुरशास्त्री केन्द्रिय संस्कृत। विश्वविद्यालय
विद्यावारिधि(पी.एच.डी) महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ वाराणसी
प्रो. राममूर्ति चतुर्वेदी
पूर्वविभागाध्यक्ष एवं आचार्य (वेद)
महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ वाराणसाी मार्गदर्शक –वर्चुअल स्कूल आँफ वैदिक संस्कृत
डा. मदन मोहन तिवारी द्वारा वर्चुअल स्कूल आँफ वैदिक संस्कृत नाम से संचालित यह संस्था एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है।
यह संस्था संस्कृत के जिज्ञासु जनों के लिए शिक्षण कार्य का संपादन करती है। जहां वैदिक वाड्मय एवं संस्कृत भाषा से संबंधित जिज्ञासुओं के लिए अंतर्जाल (वर्चुअल ) के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं के समाधान की योजना के साथ संस्कृत के परम्परागत अध्ययन को वैश्विक स्तर पर प्रसार की दृष्टि से यह कार्य आरम्भ किया गया है। यह योजना इनके संकल्पनाओं का परिणाम है। इस कार्य के प्रसार की कामना सहित मेरा आशीर्वाद सदैव इनके लिए पाथेय सिद्ध होगा।
श्री शरद आनन्द
प्रमोटर निदेशक
पारिजात इंडस्ट्रीज
प्राइवेट लिमिटेड ओखला दिल्ली
सलाहकार- वर्चुअल स्कूल आँफ वैदिक संस्कृत
शरत आनंद एक अंतरराष्ट्रीय बैंकर हैं जिनके पास वैश्विक बाजारों में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने डिप्टी के रूप में ट्रेजरी, वित्तीय बाजार और जोखिम प्रबंधन में प्रमुख भूमिकाओं का नेतृत्व किया है। स्टैंडर्ड चार्टर्ड में सीईओ और कंट्री कोषाध्यक्ष आदि विविध क्षेत्र के कुशल ज्ञाता हैं। आप भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान- विज्ञान में गहरी रूचि रखते हैं।
श्री मनीष कुमार
तकनीकी विशेषज्ञ
वर्चुअल स्कूल और वैदिक संस्कृत।
वी.ए एस.ओ..एल दिल्ली विश्वविद्यालय।
डिप्लोमा प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन
एशियन अकादमी ऑफ़ फिल्म एंड टेलीविज़न